एल्विश यादव, भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने हास्य वीडियोज़ और बोल्ड पर्सनालिटी के दम पर करोड़ों फैन्स का दिल जीता है। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ कंटेंट क्रिएशन तक सीमित नहीं है। उनकी Elvish Yadav Car Collection ने भी चर्चा बटोरी है, जिसमें Mercedes, Porsche, Audi जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।
Elvish Yadav कौन हैं?
Elvish Yadav एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1997 को गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ। उनका असली नाम सिद्धार्थ यादव है, लेकिन अपने बड़े भाई की याद में उन्होंने “Elvish” नाम अपनाया। उनके पिता राम अवतार सिंह यादव एक लेक्चरर हैं, और उनकी माँ सुशमा यादव गृहिणी हैं।
उन्होंने अपनी पढ़ाई अमिटी इंटरनेशनल स्कूल और हंसराज कॉलेज, दिल्ली से B.Com की डिग्री प्राप्त की। शुरुआत में Elvish सरकारी नौकरी का सपना देखते थे, लेकिन उन्होंने 2016 में यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा। आज वह 23 मिलियन+ सब्सक्राइबर्स के साथ टॉप क्रिएटर्स में शामिल हैं।

Elvish Yadav के इनकम के स्रोत
- YouTube Ad Revenue: Elvish Yadav के दो यूट्यूब चैनल्स हैं – Elvish Yadav (हास्य वीडियोज़) और Elvish Yadav Vlogs (डेली लाइफ रूटीन)। इन दोनों चैनल्स से वो अच्छी कमाई करते हैं।
- ब्रांड डील्स: 23 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 16 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ, Elvish Yadav paid प्रमोशन्स से भी अच्छी कमाई करते हैं।
- कपड़ों का ब्रांड: उनका खुद का ब्रांड “Systumm Clothing” है, जिससे वो सालाना 40-50 लाख तक कमाते हैं।
- स्टॉक मार्केट: Elvish Yadav इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी बिज़नेस से भी अतिरिक्त इनकम करते हैं।
- रियलिटी शोज़: 2023 में Bigg Boss OTT Season 2 जीतने के बाद उन्हें 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली और उनकी फॉलोइंग में जबरदस्त इज़ाफा हुआ।
Elvish Yadav का कार कलेक्शन
एल्विश यादव का कार कलेक्शन उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल को दर्शाता है। उनका कार कलेक्शन केवल शानदार नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल पसंद और शौक को भी दिखाता है। आइए जानते हैं उनकी कुछ बेहतरीन और लग्ज़री कारों के बारे में।
1. Mercedes-Benz G580 EQ (Electric)
खरीदी तिथि : फरवरी 2025
Elvish Yadav ने Mercedes-Benz G580 EQ (Electric) कार फरवरी 2025 में खरीदी थी। इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो 587 HP का पॉवर देती है। इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह मात्र 4.7 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। Elvish ने इस शानदार कार को नीले रंग में खरीदी है।
2. Mercedes-Benz E53 AMG
खरीदी तिथि : सितंबर 2023
Elvish Yadav ने Mercedes-Benz E53 AMG कार सितंबर 2023 में खरीदी थी। इसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये के आस-पास है। यह एक 4-Seater कन्वर्टेबल अल्ट्राप्रीमियम कार है। Elvish ने इस कार को भी नीले रंग में खरीदी है, जो उनके लक्ज़री कार कलेक्शन का एक अहम हिस्सा है।
3. Porsche 718 Boxster
खरीदी तिथि : जनवरी 2023
Elvish Yadav ने Porsche 718 Boxster कार जनवरी 2023 में खरीदी थी। इसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है और यह एक 2-Seater कन्वर्टेबल अल्ट्राप्रीमियम कार है। Elvish ने इस कार को पीले (Yellow) रंग में खरीदी थी। इस Porsche कार के लिए Elvish ने HR 26 FB 0222 नंबर प्लेट खरीदी थी।
4. Audi A6
Elvish Yadav के कार कलेक्शन में एक और शानदार कार है Audi A6। हालांकि, इस कार को कुछ समय बाद ही उन्होंने saleout कर दिया था। इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये थी। Audi A6 को बेचने के पीछे कारण यह था कि Elvish ने अपनी अन्य लग्ज़री कारों पर अधिक फोकस किया।
5. Toyota Fortuner Legender
खरीदी तिथि : 4 दिसंबर 2021
कीमत : लगभग 60 लाख रुपये
Elvish Yadav ने Toyota Fortuner Legender कार 4 दिसंबर 2021 को खरीदी थी। यह एक प्रीमियम SUV है, जो 2.8 लीटर 4-सिलेंडर Turbo डीजल इंजन से लैस है। इस कार में 204 HP इंजन के साथ 500 Nm का टॉर्क मिलता है। Elvish ने इस कार के लिए HR 26 EV 0001 नंबर प्लेट को bidding में 17 लाख रुपये देकर खरीदी थी, जो दर्शाता है कि यह कार उनके दिल के कितनी करीब है।
6. Hyundai Verna
Elvish Yadav के कार कलेक्शन की सबसे पहली कार थी Hyundai Verna, जो उन्होंने बाद में saleout कर दी थी। Toyota Fortuner Legender खरीदने के बाद, Elvish ने महसूस किया कि वह Verna को ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, जिससे यह गाड़ी खड़ी-खड़ी खराब हो रही थी। इस कारण उन्होंने इसे saleout कर दिया। इस कार की कीमत 17-18 लाख रुपये के बीच थी और यह एक प्रीमियम सेडान कार थी। Elvish ने इस कार को सफेद (White) रंग में खरीदी थी।
Elvish Yadav की YouTube Journey
- 2016 : YouTube चैनल “Elvish Yadav” लॉन्च किया।
- 2018 : 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स का पार किया।
- 2020 : “Elvish Yadav Vlogs” चैनल बनाया, जहाँ उनकी पर्सनल लाइफ शेयर होती है।
- 2023 : Bigg Boss OTT Season 2 जीता, जिसमें उन्हें 280 मिलियन वोट्स मिले ।
- 2024 तक : उनके मुख्य चैनल पर 16.5 मिलियन और व्लॉग्स चैनल पर 8.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं ।
Achievements & Awards
- Bigg Boss OTT 2 Winner (2023) : पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में जीत ।
- IWM Digital Awards (2022) : “Most Popular Social Media Star” ।
- Silver YouTube Play Button : 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स के लिए ।
- फिलैंथ्रोपी : “Elvish Yadav Foundation” के ज़रिए गरीब बच्चों को शिक्षा और भोजन मुहैया कराना ।
Elvish Yadav की मासिक इनकम
Elvish की मासिक इनकम लगभग ₹40 लाख से ₹50 लाख तक है, जिसमें YouTube, ब्रांड डील्स, और बिजनेस से होने वाली कमाई शामिल है । सालाना इनकम ₹4-5 करोड़ के आसपास है।
निष्कर्ष
Elvish Yadav की कहानी एक साधारण लड़के से सुपरस्टार बनने की प्रेरणादायक मिसाल है। उनकी “Elvish Yadav Car Collection” न सिर्फ उनकी सफलता को दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मेहनत और क्रिएटिविटी से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और हमें कमेंट्स में बताएं कि आपको इनकी कौनसी कार सबसे ज़्यादा पसंद है!
हमसे जुड़ने के लिए Instagram पर Follow करें – The-Rising-India
हमारी अन्य Post पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – therisingindia.com
Thankyou for helping out, excellent info .